INDIAN LEGAL SYSTEM AGAINST FALSE ALLEGATION Forensics False Semen Stains for Rape Allegation

False Semen Stains for Rape Allegation

False Allegation

False Semen Stains for Rape Allegation

False Semen Stains for Rape Allegation are not difficult to prepare. But these False semen stains for Rape Allegation are just enough to wreak havoc on anyone’s life.

प्रायोजित झूठ

कुछ लोगों ने जिनमें कुछ साइंटिस्ट्स, कुछ जजेस, कुछ लॉयर्स, कुछ पुलिस ऑफिसर्स, कुछ प्रोसिक्यूटर्स आदि ने DNA Reports का ऐसा हौआ खड़ा किया है कि यह अकाट्य सबूत है और इसे झुठलाया नहीं जा सकता है। यह बात एक प्रायोजित झूठ से ज्यादा कुछ नहीं है। इसी प्रायोजित झूठ के सहारे हजारों बेगुनाहों को जेल में भेजा गया है और जब तक इन ज्ञानवान लोगों को सही बात का अँदाजा होगा तब तक हजारों और लोग जेल भेजे जा चुके होंगे।

विडियो

मैं आपको आज यह विडियो के द्वारा समझाता हूँ।

पहले हम एक 40 सैकंड की विडियो देखेंगे जिसमें एक सीमेन के स्पॉट को फोरैन्सिक तरीके से जाँचा गया है। बाद में हम उसी ऑरिजिनल विडियो को एडिट करके बनाई गई एक अन्य छोटी विडियो देखेंगे कि कैसे सीमेन का एक झूठा स्पॉट तैयार करके किसी को भी फँसाया जा सकता है।

तो पहले हम सीमेन की फोरैंसिक जाँच का विडियो देखते हैं। (नीचे दिये विडियो में देखिए)

एडिटिड विडियो

आपने देखा। अब हम इसी विडियो से तैयार की गई एक एडिटिड विडियो देखते हैं जो यह समझाएगा कि किसी भी व्यक्ति के सीमेन का स्टेन कैसे तैयार किया जा सकता है। (नीचे दिये विडियो में देखिए)

स्वैब

इस ग्लास के पानी से एक पूरे टाऊन के कपड़ों पर दाग तैयार किए जा सकते हैं। कुछ लोग पूछ सकते हैं कि ऑरिजीनल स्वैब कहाँ से आएगा जो यहाँ एक सफेद कपड़े के ऊपर लगा हुआ था। तो यह बलपूर्वक लिया जा सकता है, छल द्वारा लिया जा सकता है, किसी एक पार्टनर के शरीर से उठाकर दूसरे पर प्लान्ट किया जा सकता है, किसी भी व्यक्ति के अंडर गारमैंन्ट से यह स्वैब लिया जा सकता है। या किसी भी ऐसे दूसरे कपड़े से लिया जा सकता है जो उसी वॉशिंग मशीन में धुले हों जिसमें वह अँडर गारमैंन्ट धुले थे। DNA Transfer के लिए जितना कॉन्टैक्ट जरूरी है वह वॉशिंग मशीन में हो जाता है। तो बहुत तरीके है गैरकानूनी रूप से सीमेन स्वैब लेने के लिए।


  1. झूठा रेप केस क्रॉस में पकड़ा गया
  2. झूठा रेप केस CDR द्वारा पकड़ा गया

False Semen Stains for Rape Allegation

False Semen Stains for Rape Allegation