TIME FOR PICKING SEMEN SAMPLE

Time for Picking Semen Sample

Time for Picking Semen Sample

Time for Picking Semen Sample

संबंधों के कितने दिनों के अन्दर मेडीकल जाँच हो जानी चाहिए ताकि पता चल सके कि ये वाले शारीरिक संबंध किसने बनाए थे?

या कि घटना के कितने दिनों के बाद DNA Test नेगेटिव आता है?

मुझे यह सवाल इतना आकर्षक लगा कि मैंने इसका उत्तर सभी व्यूअर्स के लिए देना उचित समझा और इस पर वीडियो ही तैयार कर ली है।

कितने दिनों तक DNA Test पॉजिटिव आता है और कितने दिनों के बाद DNA Test नेगेटिव आता है यह जानने से पहले यह जानना  जरूरी है कि Semen Sample क्या जानने के लिए उठाया जाता है।

हम जानते हैं कि आरोप की सच्चाई को परखने के लिए स्त्री के शरीर, कपड़ों, बैडशीट, चादर, कंबलों, दीवारों या पोंछने के छोटे कपडों से Body-Fluids के सैंपल उठाए जाते हैं  और यह परीक्षण किया जाता है कि क्या Body-Fluids उन चीजों पर उपलब्ध हैं, यदि हैं तो किसके हैं आदि। इसमें विभिन्न परिस्थितियाँ  या केस संभव हैं। जो कुछ इस तरह हो सकते हैं-

  • पहला केस तो ये हो सकता है कि उठाए गए सैंपल में से ताजा Sperms मिलेंगे या वो सूख चुके होंगे लेकिन जिंदा होंगे।
  • दूसरा केस है Sperms सूख गए होंगे और मर गए होंगे।
  • तीसरा केस है कि जिस सतह पर Semen/ Sperms होंगे उसे धो दिया गया होगा – पानी से या साबुन से या फिर किसी केमीकल से।
  • चौथा केस है कि Semen/ Sperms किसी कपड़े पर थे और उस कपड़े को कई बार धो दिया गया है।
  • सबसे महत्त्वपूर्ण केस है कि Semen/ Sperms को महिला के शरीर के भीतर से उठाया गया हो जिसे Vaginal Swab कहते हैं।

पहली स्थिति

जब Ejaculation के 4-5 घंटे के भीतर Semen का सैंपल ले लिया जाए तो Sperms जिंदा मिलेंगे।

यह तभी संभव है घटना के एक दम बाद रिपोर्टिंग हो सके और पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए शीघ्रता से अपना काम करे।

वैसे भारत में यह कम ही संभव लगता है।

दूसरी स्थिति

यदि Semen Sample 24 घंटे में उठाया जाता है तो कोई एकाध जिंदा मिलेगा। ज्यादातर मर चुके होंगे। Semen सूख चुका होगा। 48 घंटे के बाद किसी Sperm के मिलने का सवाल ही नहीं होता।

हालाँकि दोनों ही स्थितियों में Serological Tests के द्वारा यह पता लगाया जा सकता है कि यह सूखा हुआ दाग Semen/ Sperms का है। इसकी विधि बताने वाली विडियो हमने पहले से ही चैनल पर दी ही है। आप जानना चाहें तो उस विडियो को देख सकते हैं।

तीसरी स्थिति

पानी द्वारा धोने से Semen का प्रोटीन वाला हिस्सा धुल जाता है लेकिन DNA वाला हिस्सा बचा रहता है। साबुन द्वारा धोने सैंपल और अधिक कमजोर हो जाता है।

लेकिन फिर भी उसमें से DNA को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। कम DNA मिले तो भी Forensic Experts अपनी PCR kit के द्वारा उसकी संख्या को Multiply कर लेते हैं और रिजल्ट निकालने के लायक बना लेते हैं।

कैमीकल्स के द्वारा धोने से Semen की Chemical Bonding टूट जाता ही है। किसी भी Aromatic Solvent द्वारा धोने पर Semen/ Sperms/DNA सब नष्ट हो जाता है। इनकी Amine Bonding टूट जाती है।

चौथी स्थिति

यह स्थिति तब होती है जब तीसरी स्थिति को बार बार रिपीट किया जाए। पानी और साबुन उसे क्रमशः क्षीण कर देंगे और कैमीकल्स उसको पूरी तरह तबाह कर देंगे।

पाँचवी स्थिति

पाँचवी स्थिति है कि महिला के शरीर को धोए बिना उसमें से Semen/ Sperms का सैंपल लिया जाए। महिला के शरीर में Semen/ Sperms पाँच दिन तक भी जिंदा पाए गए हैं। नहाने से या शरीर को धोने से ये पानी में बह जाते हैं और सैंपल को प्राप्त करना कठिन हो जाता है।

अब अगला सवाल है –

जब ताजा Semen/ Sperms मिल जाए तब क्या जाँच होती है और जब ना मिले और केवल DNA ही मिले तो क्या जाँच होती है।

हर एक हालत में जाँच का उद्देश्य यह परीक्षण करना होता है कि क्या आरोपी के Body-Fluids ही सैंपल में उपस्थित हैं अर्थात क्या वह ही दोषी है?

यह बात हमें भली भाँति समझनी होगी कि यह निर्णय केवल और केवल DNA Analysis द्वारा ही हो पता है। यदि DNA मेच करता है तो आरोपी ही दोषी है वरना नहीं है।

तो फिर ताजा Semen/ Sperms का क्या सवाल है? क्यों कहा जाता है Sperms जिंदा थे या मृत थे?

इसका कारण है कि इसके द्वारा हम घटना के समय का अंदाजा लगाते हैं।

  • Semen गीला है तो घटना अभी हुई होगी 2-3 घंटे पहले। Semen सूख चुका है पर Sperms जिंदा हैं तो 24 घंटे के भीतर ही हुई होगी। Semen सूख चुका है Sperms मृत हैं तो घटना को एक या दो दिन से अधिक हो चुका है।
  • Sperms जीवित हों या मृत हों, Semen गीला हो या सूखा हो, Semen/ Sperms के धब्बे को धो दिया गया हो या नहीं धोया हो सब स्थितियों मे करना DNA Analysis ही होता है।
  • DNA Analysis क्या होता है कैसे किया जाता है कैसे उसके 16 DNA Markers/ Alleles को आपस में मैच कराया जाता है, क्या तकनीकी विधियाँ इसके लिए अपनाई जाती हैं इन सब पर हमने पहले से विडियो इस चैनल पर दी हुई है । आप उसे देखकर जानकारी पा सकते हैं।